
Ambikapur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ग्राम नागम पसेना रिरी निवासी लीलाधर यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस टीम के सतत प्रयासों के बाद आखिरकार वह गिरफ्त में आ गया।

पीड़िता ने पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़िता (प्रार्थिया) ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी लीलाधर यादव ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया और बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया।
मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का निकला
पुलिस जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि यह घटना थाना लुंड्रा क्षेत्र की है। ऐसे में मामला स्थानांतरित कर थाना लुंड्रा में नंबरी अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की और लगातार निगरानी के बाद उसे दबोच लिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



