
CU छात्र की संदिग्ध मौत का मामला, SSP ने संभाला मोर्चा – SIT गठित कर जांच तेज
बिलासपुर। गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयू) के छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध मौत के मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस रहस्यमय मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए अब बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने खुद कमान संभाल ली है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली सीएसपी आईपीएस गगन कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
एसएसपी रजनेश सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद फोरेंसिक टीम से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने सभी संभावित एंगल से जांच करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए जांच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विशेष जांच टीम (SIT) गठित
मामले की गहराई से जांच के लिए आईपीएस गगन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। यह टीम सभी साक्ष्यों, घटनास्थल की परिस्थितियों और गवाहों के बयानों के आधार पर तथ्यों को खंगाल रही है।
परिवार और छात्रों में आक्रोश
अर्सलान अंसारी की मौत के बाद विश्वविद्यालय परिसर और शहर में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं छात्र संगठनों ने भी जल्द से जल्द सच सामने लाने की अपील की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



