March 6, 2026
Sarguja: जेल परिसर में जिला बदर आरोपी का वीडियो वायरल, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Sarguja: जेल परिसर में जिला बदर आरोपी का वीडियो वायरल, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Oct 28, 2025

सरगुजा। केंद्रीय जेल परिसर में जिला बदर आरोपी के मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सरगुजा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तीन पुलिस आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। निलंबित सभी जवान थाना अंबिकापुर में पदस्थ थे।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर थाना के अपराध क्रमांक 781/2025 के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी जय आदित्य तिवारी उर्फ अंश पंडित को 23 अक्टूबर 2025 को जीवन ज्योति अस्पताल, अंबिकापुर से इलाज के बाद गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के पश्चात जब आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही थी, उसी दौरान आरोपी का जेल परिसर में मोबाइल से बातचीत का वीडियो वायरल हो गया।

सुरक्षा ड्यूटी पर थे तीन आरक्षक

आरोपी की सुरक्षा ड्यूटी पर आरक्षक क्रमांक 773 परवेज फिरदौसी, 378 डॉ. सिम सिद्दार, और 480 सुशील खेस को लगाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद यह संदेह गहराया कि सुरक्षा ड्यूटी के दौरान आरक्षकों की लापरवाही या मिलीभगत से आरोपी के पास मोबाइल पहुंचा।

एसपी ने लिया कड़ा एक्शन

पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत तीनों आरक्षकों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जेल परिसर या पुलिस अभिरक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix