
सोशल मीडिया पर चाकू लहराने वाले आरोपी गिरफ्तार , 7 धारदार हथियार भी जब्त
रायपुर: थाना धरसींवा क्षेत्र में दो दिन पूर्व कुछ युवकों द्वारा अपने हाथों में धारदार चाकू लेकर वीडियो/रील्स बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी धरसींवा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैदानी जानकारी के आधार पर वीडियो में दिख रहे सभी युवकों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लिया ।

सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 नग धारदार चाकू बरामद किए। सभी के खिलाफ थाना धरसींवा में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी —
1️⃣ चंद्रशेखर पाल पिता बसंत पाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
2️⃣ गौरव उर्फ अमन साहू पिता दिलीप साहू, उम्र 18 वर्ष 10 माह, निवासी नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
3️⃣ पीयूष रजक पिता नरेन्द्र रजक, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड 08, नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
4️⃣ समीर साहू पिता केशव साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
5️⃣ अर्जुन कुमार साहू पिता पंचराम साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड 07, नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
6️⃣ शुशांक नामदेव उर्फ समर देवांगन पिता सुरज नामदेव उर्फ सुरज देवांगन, उम्र 18 वर्ष 08 माह, निवासी वार्ड 08, नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
7️⃣ अर्जुन यादव पिता जागेश्वर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 12, नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



