
Janjgir-Champa: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 1 नवंबर से पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट अनिवार्य, आम जनता को 10 नवंबर तक छूट
जांजगीर-चांपा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में विशेष अभियान शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर अब 1 नवंबर से सभी पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। नियम का पालन नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

आम जनता को 10 नवंबर तक छूट
वहीं आम जनता को 10 नवंबर तक छूट दी गई है। इसके बाद यदि कोई बिना हेलमेट या नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान का नेतृत्व एएसपी (यातायात) उदयन बेहार करेंगे। पुलिस टीम गांवों, स्कूलों और कॉलेजों में जाकर लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी।

अभियान के तहत जिन प्रमुख कारणों पर फोकस किया जा रहा है, वे हैं —
- बिना हेलमेट वाहन चलाना
- तीन सवारी
- तेज गति
- मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग
- शराब पीकर वाहन चलाना
जांजगीर पुलिस की अपील:
➡ बिना हेलमेट वाहन न चलाएं।
➡ तीन सवारी से बचें।
➡ शराब पीकर वाहन न चलाएं।
➡ ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करें।
➡ तेज गति से वाहन न चलाएं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



