March 5, 2026
Bilaspur में फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश

Bilaspur में फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश

Oct 27, 2025

बिलासपुर में डॉक्टर दंपती के जवान बेटे ने रविवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। लौटने पर वो अपने बेटे का शव देखकर हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रोगी था। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

बृहस्पति बाजार स्थित चंद्रा पार्क निवासी डॉ. आशुतोष तिवारी और उनकी पत्नी डॉ. आरती पांडेय दोनों सिम्स में पदस्थ हैं। रविवार की शाम दोनों पति-पत्नी छठ पूजा की तैयारी के लिए खरीदारी करने घर से बाहर गए थे। इस दौरान घर उनका बेटा आयुष्मान तिवारी (19) घर पर था। आयुष्मान की मानसिक स्थिति कमजोर थी।


घर लौटे तब फंदे पर लटक रही थी बेटे की लाश

डॉक्टर पति-पत्नी रात करीब 10.30 बजे वापस घर पहुंचे। इस दौरान उनके बेटे का शव कमरे में पड़ा मिला। पंखे पर रस्सी का आधा हिस्सा और गले में आधा हिस्सा बंधा हुआ था। आयुष्मान की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया कि आयुष्मान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix