
Chhattisgarh : साइबर फ्रॉड में खैरागढ़ पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई
साइबर फ्रॉड गैंग पर बड़ी कार्रवाई
खैरागढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह मुंबई डोम्बिविल्ली, कल्याण क्षेत्र में सक्रिय था और पूरे देश में ऑनलाइन ठगी तथा गेमिंग बेटिंग ऐप संचालित कर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था।
ठगी के साथ ऑनलाइन गेमिंग एप ‘100 बुक’ का संचालन
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी न केवल साइबर फ्रॉड कर रहे थे, बल्कि “100 बुक” नामक ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग एप भी चला रहे थे। इस एप के माध्यम से भी देशभर के लोगों से अवैध रूप से रकम वसूली जा रही थी। गिरोह के खातों में लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन पाया गया है।

जप्त सामग्री
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक और वित्तीय सामग्री जब्त की —
•05 लैपटॉप
•14 एंड्रॉइड मोबाइल
•51 बैंक पासबुक
•51 एटीएम कार्ड
•15 चेकबुक
•25 सिम कार्ड

गिरोह के सदस्य और गिरफ्तारी
खैरागढ़ पुलिस की विशेष टीम ने मुंबई डोम्बिविल्ली के लोढ़ा पलावा अरबन प्रीमिया सोसाइटी में रेड कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
1.गौतम परमानंद पंजाबी (23 वर्ष) निवासी जलगांव, महाराष्ट्र
2.पवन बबन सुरूसे (25 वर्ष) निवासी अकोला, महाराष्ट्र
3.विनायक रामेश्वर मोरे (24 वर्ष) निवासी अकोला, महाराष्ट्र
4.अमित रामेश्वर मोरे (25 वर्ष) निवासी अकोला, महाराष्ट्र
5.रामचंद्र जनार्दन चौके (21 वर्ष) निवासी अकोला, महाराष्ट्र
6.अमोल संतोष दिवनाने (24 वर्ष) निवासी अकोला, महाराष्ट्र
7.अभिषेक संतोष डंबडे (24 वर्ष) निवासी अकोला, महाराष्ट्र
8.मनोज मुखिया (29 वर्ष) निवासी मधुबनी, बिहार
ठगी का तरीका
गिरोह इंस्टाग्राम पर “चिकनकारी साड़ी शॉपिंग साइट” के नाम से फर्जी विज्ञापन डालता था।
ग्राहकों को सस्ती साड़ी का लालच देकर QR कोड के माध्यम से भुगतान करवाया जाता था।
भुगतान के बाद ऑर्डर कन्फर्म करने के बहाने पीड़ितों से कई बार प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवाकर ठगी की जाती थी।
पुलिस की तकनीकी जांच और नेटवर्क का खुलासा
साइबर सेल खैरागढ़ की टीम ने इंस्टाग्राम पेज की यूजर आईडी से आईपी एड्रेस ट्रेस किया।
आईपी एड्रेस महाराष्ट्र के डोम्बिविल्ली क्षेत्र में मिला।
इसके बाद टीम ने UPI आईडी, मोबाइल नंबर और बैंक खातों का एनालिसिस किया जिससे 100 से अधिक फर्जी सिम और बैंक खातों का पता चला।
इन खातों में करोड़ों का लेन-देन हो रहा था, जो एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क की ओर इशारा करता था।
पुलिस टीम की रणनीतिक कार्रवाई
दीपावली के दौरान सात दिन तक खैरागढ़ पुलिस की टीम ने डोम्बिविल्ली में कैंप कर रैकी की।
डिलीवरी बॉय बनकर जानकारी जुटाई गई और अंततः Z Wing और Premia फ्लैट के दो कमरों से आरोपियों को पकड़ा गया।
सभी आरोपी उसी वक्त लैपटॉप और मोबाइल से ऑनलाइन फ्रॉड कर रहे थे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



