
Chhattisgarh : शराब घोटाला मामले में आज चैतन्य बघेल की जमानत पर होगी सुनवाई
रायपुर। शराब घोटाला मामले में संलिप्तता के आरोपों में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत से राहत मिलने की उम्मीद है। आज उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होनी है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
18 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी
प्रवर्तन निदेशालय ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वे रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में हैं।

ED का आरोप — 1,000 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन
एजेंसी का दावा है कि शराब घोटाला मामले में लगभग 1,000 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का मुख्य आरोपी चैतन्य बघेल ही हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, इस घोटाले के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध वित्तीय गतिविधियां और मनी लॉन्ड्रिंग की गई।
कोर्ट से राहत की उम्मीद
कई महीनों से जेल में बंद चैतन्य बघेल को अब कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद है। आज होने वाली सुनवाई में जमानत मंजूर या खारिज होने का फैसला आने के बाद मामले की दिशा तय होगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



