
Jajnjgir Champa: तेज रफ्तार बाइक ने ली बुजुर्ग की जान, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडीपारा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना
घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में बड़ी मदद मिल रही है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक अत्यधिक तेज रफ्तार में थी और बुजुर्ग को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया।
मेडिकल स्टोर जा रहे थे बुजुर्ग
मृतक सुबह अपने घर से दवाई लेने मेडिकल स्टोर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, आरोपी बाइक सवार की पहचान की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



