
Raipur: तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी की वारदात
तीन माह पुराने विवाद में मजदूर पर हमला, पुलिस ने 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक मजदूर पर चाकू से हमला करने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। यह हमला तीन महीने पुराने विवाद के चलते किया गया था। पुलिस ने घटना में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद के चलते हुआ हमला
प्रार्थी गोपाल निर्मलकर, जो श्याम नगर में कपूर होटल के पास रहता है और मजदूरी का काम करता है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन माह पहले मोहल्ले में किराए से रहने वाले जय नेताम नामक युवक से उसका झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते शनिवार शाम लगभग 5 बजे, जब गोपाल कपूर होटल के पास अपनी एक्सेस स्कूटी पर बैठा था, तभी सफेद रंग की कार में सवार जय नेताम, उसका भाई ओमप्रकाश नेताम और उनके साथी वहां पहुंचे।
चाकू से किया जानलेवा हमला
आरोपियों ने कार रोककर बाहर निकलते ही हाथ में चाकू लेकर गोपाल पर जानलेवा हमला कर दिया। गोपाल को गंभीर चोटें आईं। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
तेलीबांधा थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की और कुछ ही घंटे में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 667/25 के तहत धारा 109, 3(5) बीएनएस, तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



