
Bilaspur में मतांतरण का मामला: गरीबों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम हिर्री में गरीबों को भोजन और नकदी का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था मतांतरण अभियान
थाना प्रभारी हरीश टांडेकर ने बताया कि ग्राम हिर्री में एक घर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की।
जांच में पता चला कि गांव के निवासी गोरेलाल टंडन के घर पर लगभग 60 से 70 लोग एकत्र थे। बताया जा रहा है कि सभा में शामिल लोगों को भोजन और नकदी देने के बदले धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
स्थानीय संगठनों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
इस मामले की जानकारी स्थानीय हिंदू संगठनों को मिली, जिन्होंने तुरंत इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छह लोगों को हिरासत में लिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



