
Kabirdham: चेतावनियों के बावजूद देर रात बजा डीजे, पुलिस ने साउंड सिस्टम और वाहन किया जप्त
कबीरधाम। जिले में पुलिस की सख्ती के बावजूद कुछ डीजे संचालक नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार रात कवर्धा के गुप्ता पार क्षेत्र में भोले भंडारी डीजे संचालक अनिकेत धुर्वे ने निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन करते हुए रात 11.30 बजे तक तेज आवाज में डीजे बजाया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी असुविधा हुई।

शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
आवाज की शिकायत मिलते ही थाना कवर्धा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि डीजे संचालक ने ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने मौके पर ही डीजे साउंड सिस्टम और वाहन को जब्त कर लिया।
न्यायालय में होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए डीजे सिस्टम को राजसात करने और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया न्यायालय में की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
पहले भी दो डीजे संचालकों पर हुई थी कार्रवाई
गौरतलब है कि इससे पहले 18 और 24 अक्टूबर को भी दो अन्य डीजे संचालकों पर इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बावजूद कुछ संचालक प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



