March 6, 2026
Bilaspur में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में 8 वाहन जब्त

Bilaspur में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में 8 वाहन जब्त

Oct 28, 2025

 

बिलासपुर। जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ फिर एक बार सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के तहत कुल 8 वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें ट्रैक्टर-ट्रॉली, हाइवा और जेसीबी मशीनें शामिल हैं।

देर रात से सुबह तक चली कार्रवाई

विभाग की टीम ने रविवार देर शाम से सोमवार सुबह तक जिले के विभिन्न खनन स्थलों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कई स्थानों पर मिट्टी और मुरुम का अवैध उत्खनन और परिवहन होते पाया गया।

कई क्षेत्रों में हुई छापेमारी

यह कार्रवाई सिरगिट्टी, सरवानी, काठा कोनी और कपसिया कला क्षेत्रों में की गई। मौके से पकड़े गए वाहनों को संबंधित थाना क्षेत्रों की अभिरक्षा में रखा गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix