March 4, 2026
Raipur के उरला औद्योगिक क्षेत्र में फिर हादसा, संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत

Raipur के उरला औद्योगिक क्षेत्र में फिर हादसा, संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत

Oct 27, 2025

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में हादसों का सिलसिला जारी है। ताज़ा मामला बोरझरा स्थित एक निजी औद्योगिक इकाई का है, जहां शनिवार को एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरिया जिले के चिरमिरी निवासी रवि सिंह चौहान (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है।

काम के दौरान गिरे, कंपनी ने बताया हादसा

जानकारी के अनुसार, रवि सिंह चौहान बोरझरा की एक निजी फैक्ट्री में काम करते थे। कंपनी प्रबंधन ने परिजनों को सूचना दी कि काम के दौरान रवि गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

नाक से खून बहने की बात से बढ़ा शक

हालांकि, कुछ श्रमिकों ने बताया कि रवि के नाक से खून बहता हुआ देखा गया था, जिससे मौत की परिस्थितियों को लेकर संदेह और गहराया है। इस वजह से यह मामला अब केवल एक साधारण दुर्घटना नहीं, बल्कि संदिग्ध मौत के रूप में देखा जा रहा है।

परिजनों ने जताई लापरवाही की आशंका

मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हादसे की जानकारी समय पर नहीं दी गई और कंपनी ने घटना को छिपाने की कोशिश की।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix