March 2, 2026
PSC की बड़ी लापरवाही पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी,  वेटिंग लिस्ट के पहले दावेदार को नौकरी देने का दिया आदेश

PSC की बड़ी लापरवाही पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी,  वेटिंग लिस्ट के पहले दावेदार को नौकरी देने का दिया आदेश

Oct 26, 2025

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की कार्यशैली में गंभीर लापरवाही सामने आने पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। खेल अधिकारी की नियुक्ति के मामले में हुई चूक को देखते हुए कोर्ट ने आदेश दिया कि वेटिंग लिस्ट में पहले स्थान पर रहे योग्य अभ्यर्थी नीलकंठ कुमार साहू को 8 सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र जारी किया जाए।

मृत अभ्यर्थी को जारी किया गया था नियुक्ति आदेश

मामला CGPSC की अधिकारियों की लापरवाही से जुड़ा है। अधिकारियों की गलती के कारण गरियाबंद के एक योग्य अभ्यर्थी नीलकंठ कुमार साहू नौकरी से वंचित हो गए, जबकि एक मृतक अभ्यर्थी के नाम पर नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया था।

पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन: 6 मार्च 2019 को स्पोर्ट्स ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया।  इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर 2020 में परिणाम जारी हुआ। इसमें गरियाबंद निवासी नीलकंठ कुमार साहू को ओबीसी वर्ग की वेटिंग लिस्ट में पहले स्थान पर रखा गया। ओबीसी वर्ग से चयनित अमित वर्मा की जॉइनिंग से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई, जिससे पद रिक्त हो गया।

नियुक्ति से रखा वंचित

वहीं नीलकंठ साहू ने वेटिंग लिस्ट की वैधता अवधि के भीतर PSC को पद रिक्त होने की जानकारी दी और नियुक्ति का दावा किया। बावजूद इसके, आयोग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की और नीलकंठ साहू को नियुक्ति से वंचित रखा।

हाईकोर्ट का सख्त फैसला

नीलकंठ साहू ने न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नीलकंठ साहू के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मृतक अभ्यर्थी के रिक्त स्थान पर वेटिंग लिस्ट के पहले दावेदार नीलकंठ साहू को 8 सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र जारी किया जाए। इस आदेश से CGPSC की लापरवाही उजागर हुई और योग्य अभ्यर्थी को उसका हक मिल सका।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix