
दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: एक सप्ताह में 180 आरोपी जेल, 38 से जप्त धारदार हथियार
दुर्ग। जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में असामाजिक तत्वों और धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सघन कार्रवाई की।

इस दौरान कुल 38 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किए गए और 180 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

इन क्षेत्रों के आरोपी शामिल
साथ ही, अशांति फैलाने और संज्ञेय अपराध की आशंका पर 104 मामलों में 142 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में थाने सुपेला, पद्मनाभपुर, दुर्ग, मोहन नगर, वैशाली नगर, खुर्सीपार, भिलाई नगर, छावनी, जामुल, अण्डा, रानीतराई, अमलेश्वर, नंदिनी नगर सहित अन्य क्षेत्रों के आरोपी शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



