
Balodabazar: व्यापारियों से जबरन वसूली के मामले में श्रम इंस्पेक्टर सस्पेंड
बालोदबाजार: महिला उत्पीड़न जांच समिति के नाम पर व्यापारियों से जबरन वसूली के मामले में, जांच रिपोर्ट में श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक को दोषी पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कौशिक ने दीपावली के दौरान दुकानदारों से अभद्र व्यवहार करते हुए उनसे ‘दिवाली खर्चे’ के नाम पर पैसों की मांग की। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, जांच रिपोर्ट के आधार पर श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और निलंबन के प्रस्ताव के साथ श्रम विभाग के सचिव को पत्र भेजा है।

क्या है पूरा मामला
शिकायत के बाद गठित एक जांच समिति ने मामले की पड़ताल की। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक का व्यवहार व्यापारियों के प्रति अभद्र था और उन्होंने अवैध रूप से पैसे की मांग और वसूली की थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि कौशिक ने दिवाली के समय दुकानों पर भीड़ का फायदा उठाकर व्यापारियों को डराया-धमकाया और पैसे वसूले।
कलेक्टर ने की कड़ी कार्रवाई की सिफारिश
कलेक्टर दीपक सोनी ने अपनी रिपोर्ट में इस कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है। उन्होंने श्रम विभाग के सचिव से रामचरण कौशिक को निलंबित करने और उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का प्रस्ताव भेजा है। इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



