
कुरनूल बस हादसा: फॉरेंसिक रिपोर्ट से खुलासा, दोनों बाइक सवार थे नशे में, जांच में आए नए तथ्य
कुरनूल: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुए दर्दनाक बस हादसे में दोनों बाइक सवार नशे में थे, यह तथ्य फॉरेंसिक रिपोर्ट से पुष्टि हो गई है। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हुई थी।

नशे में थे बाइक सवार
जांच में सामने आया कि बस में आग दोनों बाइक सवारों की लापरवाही और नशे की स्थिति के कारण भड़क गई थी। पुलिस ने बताया कि जांच में कई नए तथ्य सामने आए हैं, जो दुर्घटना के वास्तविक कारण को उजागर करेंगे।
अधिकारियों ने कहा कि पूरी घटना की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



