
Raigarh: गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति की प्रताड़ना से थी तंग
रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय शीतल सारथी के रूप में हुई
पति के प्रताड़ना से थी परेशान
जानकारी के अनुसार, शीतल अपने पति बसंत सारथी के साथ आमगांव में किराए के मकान में रह रही थी। 9 अक्टूबर को उसने घर में ही साड़ी से फांसी लगाई। घटना की जानकारी पति को लगी, जिन्होंने तुरंत शीतल के पिता पूनीराम सारथी को सूचना दी। पिता मौके पर पहुंचे और साड़ी को काटकर महिला को नीचे उतारा और थाना में इसकी सूचना दी।

पति के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और महिला के पति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Τ
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



