March 2, 2026
Raipur : ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की मूर्ति तोड़फोड़ से बवाल, पुलिस ने शुरू की जांच

Raipur : ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की मूर्ति तोड़फोड़ से बवाल, पुलिस ने शुरू की जांच

Oct 26, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की मूर्ति तोड़फोड़ की घटना से शहर में आक्रोश फैल गया है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए ।

घटना की खबर फैलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में VIP चौक पर एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे। अचानक हुए विरोध के चलते चौक पर जाम की स्थिति बन गई और आसपास का इलाका कुछ समय के लिए तनावग्रस्त हो गया।

खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

तेलीबांधा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके।

*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix