March 7, 2026
Balodabazar: सागौन लकड़ी की अवैध परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, ट्रेक्टर जब्त

Balodabazar: सागौन लकड़ी की अवैध परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, ट्रेक्टर जब्त

Oct 26, 2025

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बलौदाबाजार में गश्ती दल ने मारा छापा

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से अवैध लकड़ी परिवहन का मामला सामने आया है। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देश पर देवपुर वन परिक्षेत्र की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रेक्टर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देवरूम वनोपज जांच नाका के पास की गई, जहां आरोपी बिना अनुमति सागौन लकड़ी का परिवहन कर रहे थे।

 बिना अनुमति सागौन लकड़ी का परिवहन

वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार पैकरा के नेतृत्व में गश्ती दल ने एक नीले रंग का सोल्ड पावर ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ा, जिसमें सागौन लकड़ी के 4 नग (कुल 0.443 घनमीटर) लदे हुए थे। पूछताछ के दौरान लकड़ी परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।

 दो आरोपी हिरासत में, वन अपराध प्रकरण दर्ज

गश्ती दल ने मौके से दो आरोपियों —

1. लवकेश पिता सुमन यादव (आयु 27 वर्ष)

2. भूपेन्द्र पिता भगतराम नायक (आयु 40 वर्ष)
दोनों निवासी ग्राम देवरूम — को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वन विभाग ने इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम, 1969 की धारा 5(1), 15(2), एवं 16(क) के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 15679/20 दिनांक 25/10/2025 दर्ज किया है।

 

जांच जारी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

वन विभाग ने बताया कि प्रकरण की विवेचना जारी है और दोषियों के खिलाफ नियम अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, क्षेत्र में गश्ती और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध वनोपज परिवहन पर रोक लगाई जा सके।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix