
Janjgir Champa: बंद कमरे में पटवारियों का जुआ खेलते पकड़ा जाना, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष समेत 8 गिरफ्तार
राजस्व विभाग में हड़कंप, कोतवाली पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई
जांजगीर-चांपा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कोतवाली पुलिस ने देर रात छापेमारी कर बंद कमरे में जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों में राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष समेत 6 पटवारी शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

रमन नगर के घर में चल रहा था जुआ
पुलिस को सूचना मिली थी कि रमन नगर स्थित रवि राठौर के घर के भीतर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने देर रात छापा मारा, जहां अंदर कई लोग ताश की फड़ पर दांव लगाते हुए मिले। पुलिस ने मौके पर ही सभी को गिरफ्तार कर लिया।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष समेत 6 पटवारी गिरफ्तार
पकड़े गए जुआरियों की पहचान इस प्रकार है —
1. ज्योतिष कुमार सार्वे – कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, राजस्व पटवारी संघ
2. हेमचंद तिवारी
3. रवि राठौर
4. उमेश कुमार पटेल
5. गोविंद कांवर
6. राहुल प्रताप सिंह
7. देवेश अंबष्ट
8. हरीश सिंह – पटवारी का निजी ऑपरेटर
पुलिस ने जब्त किया करीब 20 लाख का माल
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से नकद ₹40,200, 52 ताश की पत्तियां, 6 मोबाइल फोन, 2 कार, 2 स्कूटी और अन्य सामान मिलाकर लगभग ₹20 लाख का माल जब्त किया है।
जांच जारी, विभागीय कार्रवाई की संभावना
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन की ओर से विभागीय जांच और निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


