March 22, 2026
Balrampur: वाड्रफनगर में नशे में धुत पुलिसकर्मियों की पिटाई का वीडियो वायरल

Balrampur: वाड्रफनगर में नशे में धुत पुलिसकर्मियों की पिटाई का वीडियो वायरल

Oct 26, 2025

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बलरामपुर। वाड्रफनगर से कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि बलंगी पुलिस चौकी के ठीक सामने नशे में धुत एएसआई और आरक्षक की स्थानीय लोगों द्वारा खुलेआम पिटाई की जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

पुलिसकर्मियों की पहचान और घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, नशे में धुत पुलिसकर्मी एएसआई नंदराम और आरक्षक सुरेंद्र हैं। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं, और इसी दौरान कुछ स्थानीय लोग उनकी चौकी के सामने जमकर पिटाई कर देते हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

पुलिस महकमे में मची हलचल
एएसआई नंदराम का महीनेभर पहले जशपुर जिले में स्थानांतरण हो चुका था। घटना सामने आने के बाद उन्हें तुरंत रिलीव कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix