
Surajpur: जंगल में महिला का संदिग्ध शव मिला
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र में सोनवाही जंगल में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। शव मिलने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

महिला का सामान भी मिला शव के पास
जानकारी के अनुसार, महिला के शव के कुछ ही दूरी पर उसका व्यक्तिगत सामान भी बरामद हुआ। यह मामला पुलिस के लिए जांच का विषय बन गया है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए घटनास्थल की जांच में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



