
Janjgir Champa: सरकारी हाई स्कूल में चोरी और तोड़फोड़: अज्ञात चोरों ने 6 पंखे चुराए, तार काटे
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सिवनी स्थित सरकारी हाई स्कूल में अज्ञात चोरों ने छुट्टी का फायदा उठाकर चोरी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल के क्लासरूम से 6 सीलिंग फैन चुरा लिए और उनके तार काट दिए। घटना का पता चलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

छुट्टी के दौरान हुई वारदात
स्कूल के प्रिंसिपल के.के. साहू ने बताया कि छुट्टियों के दौरान स्कूल में चौकीदार तैनात था। दो दिन पहले चौकीदार ने स्कूल का निरीक्षण किया था और उस समय गेट पर ताला सुरक्षित था।
लेकिन शनिवार सुबह जब चौकीदार स्कूल पहुंचा, तो उसने पाया कि गेट का ताला टूटा हुआ है। स्कूल के अंदर जाकर देखा तो कई क्लासरूम के फैन गायब थे और बिजली के तार काट दिए गए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



