
नंदिनी नगर: आपसी रंजिश में हुई हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार
नंदिनी नगर। थाना नंदिनी नगर पुलिस ने ग्राम अरसनारा में दिनांक 22.10.2025 को हुई हत्या के फरार आरोपी लुकेश मैत्रे (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा।
पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या
घटना में आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते आकाश निर्मलकर को पेट में चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता सुखदेव निर्मलकर की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 270/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत विवेचना शुरू की गई।

आरोपी को ढूंढने के लिए किया गया था टीम गठित
पुलिस ने फरार आरोपी की पतासाजी हेतु अलग-अलग टीम गठित की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर की सूचना के बाद दुर्ग से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू की निशानदेही पर बरामदगी की गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



