
Chavni: गौवंश की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
छावनी। थाना छावनी पुलिस ने संतोषी पारा कैम्प 02 भिलाई में हुई गौवंश हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी नंद कुमार भारती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा ।

आरोपी गिरफ्तार
प्रार्थी भारत साहू, कैम्प 02 भिलाई की रिपोर्ट पर दिनांक 23/10/2025 को थाना छावनी में अपराध क्रमांक 570/2025, धारा 325 बी.एन.एस. के तहत विवेचना शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी नंद कुमार भारती ने लाल रंग की गाय को चाकू से घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
थाना छावनी पुलिस ने अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक पर भेजा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



