
18 जुआरियों को जुआ खेलते किया गया था गिरफ्तार, अब बालाजी होटल को पुलिस ने किया सील…
महासमुंद। जिले के बालाजी होटल में देर रात चल रहे जुआ खेल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापा मारते हुए 18 जुआरियों को मौके पर गिरफ्तार किया था। आज इस मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए होटल को सील कर दिया है।

होटल को किया सील
सूत्रों के अनुसार, जुआ खेलने की गुप्त सूचना मिलने पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालाजी होटल की तीसरी मंजिल पर दबिश दी थी। छापेमारी के दौरान जुआ खेलते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मौके से नकदी, ताश की गड्डियां और अन्य सामग्री भी जब्त की गई थी।
आज पुलिस टीम ने पुनः मौके पर पहुंचकर होटल में ठहरे लोगों को बाहर निकाला और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत होटल को सील कर दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



