March 2, 2026
दो टीआई, तीन एस आई, तीन एएसआई सहित 50 पुलिस कर्मियों का दुर्ग एसएसपी ने किया ट्रांसफर

दो टीआई, तीन एस आई, तीन एएसआई सहित 50 पुलिस कर्मियों का दुर्ग एसएसपी ने किया ट्रांसफर

May 26, 2025

दुर्ग (छत्तीसगढ़), 25 मई 2025 — दुर्ग जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने एवं पुलिस व्यवस्था में ताजगी लाने के उद्देश्य से एसएसपी दुर्ग द्वारा जिले के 50 पुलिस कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इन तबादलों का आदेश शनिवार को जारी किया गया,
तबादला सूची में प्रधान आरक्षक से लेकर आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक कारणों एवं विभागीय आवश्यकता के तहत किया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
पुलिसकर्मियों में अचानक हुए तबादले को लेकर असंतोष भी देखा गया है, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह एक नियमित प्रक्रिया है।

सूत्रों के अनुसार, यह तबादले लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाकर नए सिरे से दायित्व सौंपने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix