March 2, 2026
Raipur में खड़ी बस से टकराया बाइक सवार, मौत: VIP चौक में हादसा

Raipur में खड़ी बस से टकराया बाइक सवार, मौत: VIP चौक में हादसा

Oct 25, 2025

राजधानी रायपुर के VIP चौक में कांकेर रोडवेज प्राइवेट लिमिटेड की बस से टकराकर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महासमुंद के रहने वाले ईश्वर साहू के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लिया है।


मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है, ड्राइवर ने गलत तरीके से बस खड़ी की थी, जिससे युवक टकरा गया। सिर फटने से उसकी जान चली गई।


आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि, महासमुंद निवासी ईश्वर साहू अपनी बाइक (CG07BT4836) से महासमुंद की तरफ जा रहा था। वीआईपी चौक के पास सुबह 5.30 बजे पहुंचा, तो कांकेर रोडवेज बस (क्रमांक CG04PB8100) से टकरा गया।

बस चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी खड़ी थी, इस वजह से उसे हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


मौके पर हुई थी मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक बस से टकराया और सड़क में बाइक सहित सिर के बल गिर गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और परिजनों को जानकारी दी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix