
Bilaspur : सिम्स में सक्रिय दलाल गिरफ्तार, मरीजों को निजी अस्पताल भेजने की कोशिश नाकाम
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ आर्युविज्ञान संस्थान (सिम्स) में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को बहला-फुसलाकर अन्य निजी अस्पतालों में ले जाने वाले एक दलाल को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मरीजों को कर रहा था भ्रमित
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि निजी अस्पतालों से जुड़े दलाल मरीजों को यह कहकर भ्रमित कर रहे थे कि “यहाँ डॉक्टर नहीं हैं” या “बाहर इलाज सस्ता मिलेगा।”

आरोपी गिरफ्तार
22 अक्टूबर की सुबह टाइज वार्ड में अभिषेक निर्मलकर नामक व्यक्ति संदिग्ध रूप से मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत करते पाए गए। सुरक्षा टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद उन्हें सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



