March 2, 2026
11 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

11 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Oct 25, 2025

रायपुर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन” की शुरुआत कर दी है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी और प्रदेशभर में यात्री व मालवाहक वाहन सड़क पर नहीं उतरेंगे।


किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

गरियाबंद में नेशनल हाईवे 130 सी डोहेल के पास बड़ी संख्या में ड्राइवरों ने धरना देकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। महासंघ के पदाधिकारी क्षेत्रमोहन ने कहा कि यह हड़ताल ड्राइवर भाइयों के अधिकारों की मांग के लिए है।

मुख्य मांगें:

  • प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी
  • ड्राइवर आयोग और ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन
  • कमर्शियल लाइसेंस पर बीमा व्यवस्था
  • दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख और अपंगता में 5 लाख रुपये सहायता
  • चालक हेल्थ कार्ड और 55 वर्ष में पेंशन
  • बच्चों को शिक्षा और नौकरी में आरक्षण
  • सभी जिलों में ड्राइवर स्मारक निर्माण
  • मारपीट या लूट पर पांच साल तक कठोर दंड

प्रदेशभर में लगभग 50-60 हजार ड्राइवरों ने हड़ताल का समर्थन किया है। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में हड़ताल का असर देखने को मिल सकता है, जिससे परिवहन और आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix