
Chhattisgarh में 5000शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ: वित्त विभाग से मंजूरी
छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए 50,00 शिक्षकों की भर्ती के लिए रास्ता साफ कर दिया है। वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिसके बाद अब अगले शैक्षणिक सत्र से पहले नियुक्तियां शुरू होने की उम्मीद जगी है। यह भर्ती प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
वित्त विभाग की मंजूरी से मिली गति
प्रदेश के शिक्षा विभाग ने लंबे समय से 50,00 शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। इस प्रस्ताव को वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूत्रों के अनुसार, वित्त विभाग ने बजट प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दी है। इसके साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह भर्ती पारदर्शी तरीके से की जाएगी ताकि योग्य अभ्यर्थियों को मौका मिले।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
यह भर्ती प्रदेश के बेरोजगार युवाओं, विशेषकर बी.एड., डी.एल.एड. और टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर है। सरकार ने सभी वर्गों—सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों—के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का वादा किया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



