
Bhilai : स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड… छह आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री जब्त
भिलाई। स्मृतिनगर जूनवानी क्षेत्र स्थित दो स्पा सेंटरों में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर संगठित देह व्यापार का खुलासा किया है। लोरेंजो स्पा और ली वेलनेस स्पा में पुलिस ने छापा मारकर संचालक, मैनेजर और चार ग्राहकों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

मसाज के नाम पर देह व्यापार
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्पा सेंटरों की आड़ में मसाज के नाम पर देह व्यापार कराया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCW) पद्मश्री तंवर के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम के नेतृत्व में महिला थाना व स्मृतिनगर चौकी की टीम ने कार्रवाई की।
छापे के दौरान मिले आपत्तिजनक सामग्री
छापे के दौरान स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम, ग्राहकों का रजिस्टर और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। मौके पर चार ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए ।

गिरफ्तार आरोपियों में —
1️⃣ धनेश्वर सेन (33 वर्ष) निवासी सुपेला
2️⃣ पवन पांडे (40 वर्ष) निवासी भिलाई-3
3️⃣ अब्बास अली (43 वर्ष) निवासी सुपेला
4️⃣ रचित दास (30 वर्ष) निवासी प्रगति नगर
5️⃣ संतोष कुमार (38 वर्ष) निवासी सुपेला
6️⃣ गौरव कोठारी (36 वर्ष) निवासी नेहरू नगर शामिल हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा और अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



