March 3, 2026
Korba में ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी , सीने पर बंदूक तान दी, पैसे भी लूटे, दो लोगों पर मामला दर्ज

Korba में ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी , सीने पर बंदूक तान दी, पैसे भी लूटे, दो लोगों पर मामला दर्ज

Oct 25, 2025

कोरबा में एक ट्रांसपोर्टर को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। अंचल अग्रवाल उर्फ जीनी और उसके साथी दीपक शर्मा पर सिविल लाइन रामपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर से 1500 रुपए भी लूटे और ट्रेलर में आग लगाने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता आयुष कुमार सिंह ट्रांसपोर्टिंग का काम करते है। उसने बताया कि यह घटना 22 अक्टूबर की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई। वो निहारिका फेस-01 दशहरा मैदान के सामने अपने ट्रेलर में बैटरी लगवा रहा था।

1500 रुपए भी लूट लिए

तभी अंचल अग्रवाल उर्फ जीनी और दीपक शर्मा वहां पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए आयुष के सीने पर बंदूक रख दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उनकी जेब से 1500 रुपए भी निकाल लिए।

इन धाराओं के तहत FIR दर्ज

आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर को धमकाते हुए कहा कि वे उसके ट्रेलर को आग लगा देंगे और अगर वह कहीं अकेला दिखा तो उसे जान से मार देंगे। शिकायत पर पुलिस ने अंचल अग्रवाल उर्फ जीनी और दीपक शर्मा के खिलाफ धारा 296, 351(3) और 309(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंचल अग्रवाल पर पहले से भी गैर-जमानती मामला दर्ज है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix