
Bhilai: सड़क किनारे बैठे कुत्ते पर कार चढ़ाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
भिलाई। भिलाई के कोहका बजरंग चौक में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक कार चालक ने जानबूझकर सड़क किनारे बैठे कुत्ते पर अपनी कार चढ़ा दी। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों में आक्रोश फैला दिया है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार अचानक तेज रफ्तार से आती है और सड़क किनारे बैठे कुत्ते पर सीधा चढ़ा देती है। टक्कर के बाद चालक बिना रुके मौके से फरार हो जाता है।
स्थानीय लोग और डॉग लवर्स में रोष
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है। डॉग लवर्स और समाजसेवी संगठनों ने आरोपी कार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने इसे “जानबूझकर किया गया पशु क्रूरता का मामला” बताया है।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



