March 2, 2026
Raipur में गौरा गौरी मेला के दौरान बाहरी लोगों पर हमला, FIR दर्ज

Raipur में गौरा गौरी मेला के दौरान बाहरी लोगों पर हमला, FIR दर्ज

Oct 25, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में गौरा-गौरी मेले के दौरान बाहरी लोगों पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मेला देखने पहुंचे युवकों पर हमला

जानकारी के अनुसार, रायपुर के भाठागांव निवासी वेदप्रकाश सोनकर, विकास सिका, तरुण देवांगन और अजय देवांगन 22 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:30 बजे ग्राम रवेली अपनी बहन ममता सोनकर से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद वे ग्राम परसदा (थाना अभनपुर क्षेत्र) में आयोजित गौरा-गौरी मेला देखने चले गए।

बाहरी लोगों को आने की मनाही” कहकर किया हमला

पीड़ितों के मुताबिक, जब वे तालाब किनारे साइन बोर्ड के पास खड़े थे, तभी वहां मौजूद एक युवक बादल साहू ने उनसे पूछा कि वे किस गांव के रहने वाले हैं। जब उन्होंने “भाठागांव रायपुर” बताया, तो बादल ने उन्हें चेतावनी दी कि “बाहरी लोगों का यहां आना मना है” और वहां से भाग जाने के लिए कहा। युवक जब अपनी कार की ओर लौट रहे थे, तभी बादल अपने 2–3 साथियों के साथ आया और उनका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की

हमले में कुछ युवकों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ितों ने अभनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की पूरी जांच की जा रही है और मेले की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix