
रायगढ़: अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 लाख की कीमती लकड़ियां जब्त
कुर्मापाली से गोर्रा मार्ग पर पकड़ी गई अवैध लकड़ी
रायगढ़। जिले के कुर्मापाली से गोर्रा मार्ग के बीच वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में लगभग 45 लाख रुपये मूल्य की कीमती लकड़ियां जब्त की गईं।

वाहन सीज और आरोपी गिरफ्तार
कानूनी कार्रवाई के तहत वन विभाग ने एक 18 चक्का ट्रक और एक स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर लिया। इस दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।
सूचना पर हुई कार्रवाई
वन विभाग की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि पाली से गोर्रा के बीच अवैध लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत छापा मारकर कार्रवाई की और लकड़ी सहित वाहन जब्त किए।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



