
Durg: स्मृतिनगर पुलिस की देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
दुर्ग। चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुनवानी क्षेत्र स्थित दो स्पा सेंटरों पर रेड की। पुलिस को यहां से आपत्तिजनक सामग्री मिली है, वहीं महिला कर्मचारी और ग्राहक आपत्तिजनक अवस्था में मिले।

अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर्स पर छापा
चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला, जिला दुर्ग की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी क्षेत्र में स्थित “Le Wellness Spa and Salon” और “Larenzo Spa” में अवैध गतिविधियाँ चल रही हैं। सूचना के आधार पर 24 अक्टूबर 2025 को उप पुलिस अधीक्षक IUCAW दुर्ग के नेतृत्व में महिला रक्षा टीम और स्मृतिनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से रेड की कार्रवाई की।

आपत्तिजनक सामग्री जब्त, PITA एक्ट के तहत मामला दर्ज
छापेमारी के दौरान दोनों स्पा सेंटर्स के मालिकों, वहां कार्यरत महिला स्टाफ और मौजूद ग्राहकों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि कई लोग आपत्तिजनक अवस्था में मिले।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, सभी आरोपियों के विरुद्ध PITA एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



