
सूरजपुर में युवक के हत्या की गुत्थी उलझी, पत्नी ने कहा – ‘भूत ने मारा’
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के जजावल गांव में दीपावली अमावस्या की रात अनंत सिंह नामक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि हत्या का आरोप किसी इंसान पर नहीं बल्कि भूत-प्रेत पर लगाया गया है।

पत्नी ने भूत- प्रेत पर लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार, घटना की रात मृतक की पत्नी बसंती ने अपने देवर को बताया कि किसी भूत-प्रेत ने उसके पति की हत्या की है और इसे प्राकृतिक मौत बताकर अंतिम संस्कार करने की बात की।

सिर पर धारदार हथियार से हमला के निशान
हालांकि पोस्टमार्टम में मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के भाई अनदेव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चार दिन बाद शव का पोस्टमार्टम कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



