
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि दुर्ग रेंज आईजीपी रामगोपाल गर्ग का शोध लेख राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित
हैदराबाद। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व का क्षण—दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (IPS) का शोध लेख “Use of Technology in Policing – Investigation of Bank Dacoity Case” प्रतिष्ठित SVPNPA Journal (Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy Journal) में प्रकाशित हुआ है।
देश की सर्वोच्च पुलिस प्रशिक्षण संस्था — सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद — की इस पत्रिका में रामगोपाल गर्ग का यह शोध लेख तकनीक-आधारित अपराध अन्वेषण की नई दिशा प्रस्तुत करता है।
लेख में रायगढ़ में हुई एक बड़ी बैंक डकैती की विवेचना के दौरान पहली बार प्रयोग की गई Gait Pattern Analysis और CCTV Footage Analysis तकनीकों का उल्लेख है। इन वैज्ञानिक विधियों के माध्यम से आरोपियों की पहचान चाल (gait) के विश्लेषण से की गई — यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला मामला था।
गर्ग ने बतौर तत्कालीन डीआईजी रायगढ़, अपराध का 100% खुलासा मात्र 15 घंटे में करते हुए लूटे गए ₹5.62 करोड़ रुपये की संपूर्ण बरामदगी कराई थी।
लेख में Gait Analysis की वैज्ञानिक अवधारणा, उसकी सीमाएँ और न्यायिक स्वीकार्यता पर भी प्रकाश डाला गया है। साथ ही CCTV Analysis, Data Correlation, Mobile Tracking और Forensic Tools जैसी आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग को पुलिस विवेचना का भविष्य बताया गया है।
इसके अलावा, श्री गर्ग द्वारा विकसित ‘Trinayan App’ (CCTV लोकेशन प्रबंधन हेतु) और ‘Sashakt App’ (चोरी हुए वाहनों की जानकारी हेतु) को भी लेख में नवाचार के रूप में रेखांकित किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



