
Durg: हनुमानजी की फोटो लेकर युवक ने लगाई तालाब में छलांग, रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक हाथ में हनुमानजी की फोटो लेकर गहरे तालाब में कूद गया। कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं आया, तो आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
नहीं बच सकी युवक की जान
मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इलाके में सनसनी
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



