
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को सभी शैक्षणिक संस्थान में रहेगी छुट्टी, देखें आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को पूरे प्रदेश में अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, सभी शैक्षणिक संस्थान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय इस दिन बंद रहेंगे।

राज्य स्थापना दिवस हर साल पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है, और इस अवसर पर राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



