
Dhamtari : मातर कार्यक्रम में प्रेम विवाद के चलते युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
रानीतराई/धमतरी। थाना रानीतराई क्षेत्र में मातर कार्यक्रम के दौरान हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रार्थी विजय साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके साले खूबीराम साहू को रात्रि लगभग 2.30 बजे चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मातर कार्यक्रम देखने के लिए ग्राम खर्रा आया था।
प्रेम विवाद में हुई हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का ग्राम खर्रा की युवती से प्रेम संबंध था। युवती के भाई सौरभ यादव और उसके दोस्तों ने इस बात की जानकारी मिलने पर मिलकर खूबीराम साहू को धारदार चाकू से हमला किया।

आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 105/2025, धारा 103, 190, 191(1)(2)(3) बीएनएस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर सौरभ यादव, आशीष साहू, मनीष यादव, सन्नी ढीमर और आकाश भारती को गिरफ्तार किया और हत्या में प्रयुक्त चाकू जब्त किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



