
Gariyaband: रेत जब्ती के विरोध में ग्रामीणों ने की पदयात्रा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
गरियाबंद/मैनपुर। मैनपुर जनपद क्षेत्र के बोइरगांव पंचायत के लगभग 60-70 ग्रामीणों ने पदयात्रा निकालकर 10 किलोमीटर पैदल चलकर मैनपुर जनपद कार्यालय का रुख किया। ग्रामीण बैनर और नारेबाजी के साथ पहुंचे और एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ जमकर विरोध जताया।
ग्रामीणों ने लगाए “एसडीएम होश में आओ”
ग्रामीणों ने “एसडीएम होश में आओ” के नारे लगाए। पदयात्रा का नेतृत्व जनपद सदस्य सुख चंद ध्रुव ने किया। जनपद कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार ध्रुवा को सौंपा। इंस्पेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को उच्च कार्यालय में विधिवत अवगत कराया जाएगा।
जानिए मामला
दरअसल, मामला तब शुरू हुआ जब एसडीएम तुलसी दास मरकाम ने बोइरगांव पंचायत के आवास निर्माण के लिए रेत ढुलाई में लगे दो ट्रैक्टर जब्त कर लिए थे। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए रेत की व्यवस्था कर ट्रैक्टर छोड़ने या आवास निर्माण कराने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



