
Raigarh : पुलिस ने 48 घंटे में किया चांदमारी डबरी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी को किया गिरफ्तार
रायगढ़/धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चर्चित चांदमारी डबरी हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने मामूली रंजिश के चलते युवक कैलाश सारथी (19 वर्ष) की हत्या की योजना बनाई और उसे लोहे की रॉड व पेचकस से हमला कर मारने की बात स्वीकार की है।

डबरी में पानी पर तैरता हुआ मिला था लाश
एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतक का शव 22 अक्टूबर को चांदमारी डबरी में पानी पर तैरता हुआ मिला। निरीक्षण में कैलाश के सिर में गंभीर चोटें, दाहिने कान का कट और गले पर नाखूनों के निशान पाए गए। घटनास्थल पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिलने से स्पष्ट हुआ कि हत्या के बाद शव को साक्ष्य छिपाने के लिए डबरी में फेंका गया।

मृतक के चाचा ने दर्ज कराई थी FIR
प्रार्थी और मृतक के चाचा रामनिवास सारथी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई और मामले की विवेचना शुरू की गई थी।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



