March 6, 2026
Sarguja में बकरा चुराने घर में घुसे चोरों ने पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी, जिसके बाद वे 7 बकरे चुराकर ले गए।

Sarguja में बकरा चुराने घर में घुसे चोरों ने पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी, जिसके बाद वे 7 बकरे चुराकर ले गए।

Oct 24, 2025

सरगुजा जिले में बकरी चोरी करने घर में घुसे चोरों ने पति-पत्नी का मर्डर कर दिया। ग्राम कुम्हरता के रहने वाले रीमा राम किसान है, उन्होंने अपने घर में बकरी पाली थी। 22 अक्टूबर की रात घर की परछी में दपंति जमीन पर सोये थे। तभी बकरी चुराने चोर घर में घुसे।

इस दौरान जब पति की नींद खुली तो चोरों ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से मारा फिर पत्नी की नींद खुली तो उसे भी मार डाला। हत्या के बाद चोर घर से 7 बकरा उठाकर भी ले गए।

अगले दिन 23 अक्टूबर की सुबह दोनों की लाश कमरे में खून से लथपथ मिली। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है।


दोनों घर पर अकेले रहते थे

जानकारी के मुताबिक, रीमा राम लकड़ा (52 साल) और उसकी पत्नी उर्मिला लकड़ा (50 साल) ग्राम कुम्हरता के रहने वाले है। उन दोनों की कोई संतान नहीं है। वे दोनों घर पर अकेले रहते थे। रीमा राम पेशे से किसान थे। वह पहले गांव का चौकीदार भी था।

23 अक्टूबर की सुबह एक ग्रामीण उन्हें काम के सिलसिले में बुलाने पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर उसने घर के अंदर झांका तो दंपती का शव जमीन पर पड़ा था। इसकी जानकारी उसने ने रीमा राम के भाई दुहन को दी।

घर से 7 बकरे गायब, आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फारेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने बताया कि रीमा लकड़ा और उसकी पत्नी उर्मिला के सिर में भारी वस्तु से वार कर उनकी हत्या की गई है। अंबिकापुर (ग्रामीण) SDOP तूल सिंह सहित पुलिस टीम मामले में लोगों से पूछताछ की।

जांच में पता चला कि रीमा लकड़ा बकरा-बकरी पालते थे। घर से 7 बकरे गायब मिले। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार बकरा चोरों ने ही बकरा चोरी करने के दौरान जाग जाने पर दंपती को मार डाला।

बैगा के साथ पहुंचा था बकरा चोरी गिरोह सदस्य

पुलिस जांच में पता चला कि रीमा लकड़ा को पेट में दर्द की शिकायत थी। वह गांव के एक बैगा से झाड़फूंक करा रहा था। घटना के एक दिन पहले मंगलवार (21 अक्टूबर) को बैगा के साथ उसका दोस्त भी रीमा लकड़ा के घर पहुंचा था। इस दौरान रीमा का भाई दुहन भी मौजूद था। सभी ने रीमा लकड़ा के घर हड़िया शराब पी थी और खाना भी खाया था।

मृतक के भाई दुहन ने बताया कि बैगा का दोस्त रात को ही एक बकरी लेकर आया था और उसने बकरी को मारकर मटन बनाने को कहा। दुहन राम के परिवार ने इसके लिए मना किया तो गांव के ही दूसरे मोहल्ले में उसने बकरी बेच दी थी।

दुहन राम ने बताया कि बैगा का वह दोस्त बुधवार को भी अपने साथी के साथ रीमा लकड़ा के घर आया था। ग्रामीणों ने रीमा लकड़ा एवं उसकी पत्नी उर्मिला को शाम 7 बजे तक देखा था।

बकरा चोरी करने के दौरान हत्या

पुलिस जांच में पता चला कि बैगा का दोस्त बकरा चोर गिरोह का सदस्य है। बुधवार (22 अक्टूबर) की देर रात वे बकरा चोरी करने रीमा लकड़ा के घर पहुंचे थे। इस दौरान रीमा जाग गया तो आरोपियों ने टांगी के पासे से उसके कनपटी पर वार कर दिया। वहीं उसकी पत्नी की भी नींद खुली तो आरोपियों ने उसके सिर पर टांगी के पासे से वार कर दिया।

आरोपी रीमा लकड़ा के घर से 7 बकरे चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल मामले का आज खुलासा करेंगे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix