March 6, 2026
Raipur में सुसाइड से पहले महिला का VIDEO: रो-रोकर बोली- पति पीटता है, 10 महीने सुकून से नहीं रही, फंदे से लटकती मिली थी

Raipur में सुसाइड से पहले महिला का VIDEO: रो-रोकर बोली- पति पीटता है, 10 महीने सुकून से नहीं रही, फंदे से लटकती मिली थी

Oct 24, 2025

रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंजूषा गोस्वामी की लाश कमरे में साड़ी के फंदे से लटकती मिली। फांसी लगाने से पहले मनीषा ने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने पति, देवर और सास-ससुर पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है सुसाइड से पहले पति-पत्नी के बीच टीवी बंद करने और मोबाइल रख लेने पर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति कमरे से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद जाकर देखा तो पत्नी फंदे से लटकी थी। उसके हाथ में कटने के निशान भी थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अब पढ़े वीडियो में मनीषा ने क्या बोला

मंजूषा गोस्वामी ने सुसाइड से पहले 1 मिनट का वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उसने जीवन से तंग आने की बात बोली थी। वायरल वीडियो में मंजूषा बोलते हुए दिख रही है कि मेरा पति, देवर, सास और ससुर सब मिलकर प्रताड़ित कर रहे है। मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं रह गया है।

मैं चार बहनों में बड़ी हूं और मेरे पापा इकलौते कमाने वाले है। मेरे पास मरने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है। मैं सब छोड़कर जा रही हूं। मेरा पति मेरे ऊपर दो बार हाथ उठाया है।

वो मेरे लिए झूठ बोलता है। मेरी सास अपने बेटे की तरफदारी करती है। 25 जनवरी को मेरी शादी हुई है। 10 महीने में 10 दिन भी सुकून से नहीं रही हूं। इन सबके लिए जिम्मेदार मेरा पति, देवर और सास ससुर है


ससुर ने थाने में दी सूचना

डीडी नगर थाना प्रभारी के मुताबिक, घटना बुधवार (22 अक्टूबर) की है। मृतिका के ससुर ने घटना की सूचना थाने में दी थी। सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची तो उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच टीवी बंद करने और मोबाइल रख लेने की बात पर विवाद हुआ था।

विवाद के बाद उनका बेटा आशीष गोस्वामी अपने कमरे से नीचे आ गया। कुछ देर बाद जाकर देखा तो उसकी बहू मनीषा ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। मनीषा के हाथ में कटने का निशान भी था। घटना की जानकारी ससुर ने पुलिस के साथ मायके पक्ष वालों को भी दी थी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix