March 7, 2026
Raigarh: NRVS प्लांट में भट्टी विस्फोट, 3 मजदूर घायल

Raigarh: NRVS प्लांट में भट्टी विस्फोट, 3 मजदूर घायल

Oct 24, 2025

 

अचानक हुए हादसे में मची अफरा-तफरी

रायगढ़। जिले के एनआरवीएस प्लांट में आज अचानक भट्टी (फर्नेस) में विस्फोट हो गया। हादसे के समय तीन मजदूर अपने ड्यूटी पर काम कर रहे थे, तभी यह घटना घटित हुई।

गंभीर रूप से घायल मजदूर को रायपुर रेफर किया गया

विस्फोट में तीन मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनमें से एक की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

सुरक्षा प्रोटोकॉल और जांच की जाएगी

हादसे के बाद प्रशासन और प्लांट प्रबंधन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना की वजहों का पता लगाने के लिए जांच टीम गठित की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था, फिर भी हादसा क्यों हुआ, इसकी पूरी जांच की जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix