
Rajnandgaon: मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की मौत
तेज रफ्तार और लापरवाही बनी जानलेवा
राजनांदगांव। थाना सोमानी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक हेमंत कुमार साहू (24 वर्ष) पिता छन्नू लाल साहू, निवासी ग्राम खुटेरी, अपने मातर त्यौहार मनाकर घर लौट रहे थे।

सड़क हादसे में लगी गंभीर चोट
सूत्रों के अनुसार, हेमंत कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल तेज़ गति और लापरवाही से चलाई। इसी दौरान वह ग्राम के सरपंच की बाउंड्री वॉल से टकराकर अनियंत्रित होकर सीसी रोड पर गिर गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत सोमनी अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
घटना के बाद मृतक के परिजन श्यामलाल साहू की रिपोर्ट पर थाना सोमनी में मर्ग क्रमांक 72/25, धारा 194 बी एन एस एस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



